फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 40 अस्पतालों में 1458मरीजों का हुआ उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के चार अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला का आयोजन किया गया। सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे तक चले इस मेले में 101 डाक्टरों की टीम ने 1458मरीजों का उपचार किया। मेले में 25 मरीजों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया।स्वास्थ्य मेले में सबसे ज्यादा 168 मरीजों का उपचार चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ।मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का आयोजन के क्रम रविवार को जिले के सभी 40प्रााथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान हनुमान नगर में 36 मरीज का उपचार हुआ। वहीं भरुहू का पुरा में 23 मरीजों का और छोटी महरनिया में 25 और डोमनपुरा में 34मरीजों का उपचार किया गया। बीते कई मेलों की तरह इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक 168 मरीजों का उपचार किया। इसीक्रम में अईलख में 29, कसारा में 30, खुरहट में 53 तो मधुबन पीएचसी पर 32 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें