मऊ। यातायात माह के दसवें दिन यातायात प्रभारी संतोष यादव ने अपनी टीम के साथ गाजीपुर तिराहा, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, भीटी चौक पर पैदल चलने वाले यात्रियो को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। उन्हें यातायात संबंधी पंपलेट, हैण्डविल वितरित की गयी। यातायात पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना रजिस्ट्रेशन, बिना डीएल, इंस्योरेंस, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, गलत नम्बर प्लेट सहित विभिन्न अनियमितताओं में कुल 145 वाहनों का चालान कर दिया। तीन वाहन पेपर न होने की वजह से सीज किए गए। इनमें बिना हेलमेट के 65, बिना सीट बेल्ट के 18, गलत नम्बर प्लेट पर 9 , बिना डीएल 15 , मोबाईल फोन पर बात सरते समय 19 तथा ध्वनि प्रदूषण में 8 तथा बाइक पर तीन सवारी चलने वाले 11 मोटरसाइकिलों का चालान कर दिया।