फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरे को डस्टबीन में डाले, पर्यावरण संरक्षण में दें सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के तहत नगर पालिका की स्वच्छता टीम द्वारा स्कूलों, कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसीक्रम में शुक्रवार को नगर के परदहा स्थित राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में सफाई निरीक्षक नरेश कुमार ने उपस्थित छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कचरे के निस्तारण के बारे में जानकारी दी। सफाई निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने सूखे कचरे और गीले कचरे के अलग-अलग निस्तारण एवं उसकी पुनर्चक्रण की उपयोगिता को समझाया। वहीं सतीश सिंह ने छात्रों को जागरूक करते हुए बताया कि गीले कचरे को जैविक खाद के रूप में उपयोग कर सकते हैं। सूखे कचरे जैसे-प्लास्टिक, कांच, गिफ्ट पैकेट आदि को अलग रखकर इनका पुनर्चक्रण आसानी से किया जा सकता है। वहीं कचरे का सही प्रकार से उपयोग कर पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। इस मौके पर पीयूष सिंह, कॉलेज प्राचार्या हुमा परवेज सहित अन्य छात्राएं मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें