फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

192 लीटर कच्ची शराब बरामद, आठ व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देनजर जनपद के सभी थानों की पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया। इस क्रम में विभिन्न थानों की पुलिस ने192 लीटर कच्ची शराब के साथ आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। मधुबन थाने की पुलिस ने जजौली गांव निवासी सुबाष पुत्र बालचन्द्र को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब, दोहरीघाट थाने की पुलिस ने बडकी बारी निवासी रामकेवल यादव पुत्र नीलेश्वर यादव, सुरचन हरिजन पुत्र सुकालू, राजेश यादव पुत्र मंगरू यादव को 140 लीटर शराब के साथ तथा मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली की पुलिस ने भीरा वलीदपुर निवासी बृजेश गौड़ पुत्र नन्हक गौड़ और बाढू पुत्र भूल्लू को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने गाजीपुरि जनपद के सादात कोंतवाली के पहाड़ गांव निवासी बालगोविन्द पुत्र कृपाशंकर को 10 लीटर , रानीपुर थाने की पुलिस ने झिंझपुर गांव निवासी सुबाष यादव पुत्र मानिक को दो लीटर अवैध शराब,10 शीशी 200 एमएल10 शीशियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मुुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें