मऊ। श्री गंगा तमसा सेवा समिति के महामंत्री छोटेलाल गांधी ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के इमिलिया स्थित पोखरा की सार्वजनिक भूमि को खाली कराने की मांग की है। सौंपे हुए ज्ञापन में छोटेलाल गांधी ने कहा है कि पांच सौ कड़ी से अधिक इस सार्वजनिक भूमि की कीमत करोड़ो में है। उन्होने कूटरचित तरीके से सार्वजनिक भूमि को अपने नाम कराने वाले दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध कब्जा खाली कराए जाने की मांग की है।