फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पति की जमानत खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयश्री आहूजा ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति की जमानत अर्जी खारिज कर दी। उन्होंने यह आदेश बचाव पक्ष और डीजीसी फौजदारी राजेश कुमार सिंह राज के तर्कों को सुनने तथा केस डायरी का अवलोकन करने के बाद पारित किया। मामला कोतवाली घोसी क्षेत्र का है । अभियोजन के अनुसार, कपरियाडीह गांव निवासिनी फूलमती देवी पत्नी दशरथ की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। वादिनी का कथन है कि उसकी लड़की रानी को दहेज के लिए उसके पति और उनके परिवार वालों ने मार डाला। आरोपी आजमगढ़ जनपद के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मुबारक पट्टी गांव निवासी अमित गोड़ पुत्र विश्वनाथ की ओर से जमानत के लिए अर्जी दी गई थी। जो खरिज हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें