फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक संघ ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ द्वारा 11 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट बी प्रसाद को सौंपा। संघ ने लंबित मांगों में राजस्व निरीक्षक संवर्ग के नायब तहसीलदार पद पर प्रोन्नति के लगभग 500 पदों पर प्रोन्नति कर उत्तर प्रदेश अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली में विहित 41% के आधार पर कराने हेतु व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके साथ राजस्व निरीक्षक संवर्ग का ग्रेड वेतन अन्य समकक्ष पदों के बराबर ग्रेड वेतन 28 सौ रुपये के स्थान पर ग्रेड वेतन 4200 संशोधित के साथ स्टेशनरी खर्च बढ़ाए जाने, राजस्व निरीक्षकों को विशिष्ट सेवा भत्ता देने और राजस्व निरीक्षकों को बैठने के लिए कार्यालय व फर्नीचर की व्यवस्था उपलब्ध कराए जाने सहित 11 लंबित मांगों को पूरी करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह, चंद्रहास उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, संग्राम सिंह, जितेंद्र कुमार, शंकर यादव, राम नयन यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें