बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के पडरी गांव में मंगलवार की दोपहर युवक घर में बने छज्जे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। ऐन वक्त पर परिवार के सदस्यों के मौके पर पहुंच जाने से युवक बच तो गया। लेकिन उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फांसी लगाकर बीमार पड़ा युवक राजेंद्र (25) बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के पडरी गांव निवासी रमाशंकर का पुत्र है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि राजेंद्र मुंबई में मौजूद प्राइवेट कंपनी में काम करता है। पंद्रह दिन पहले ही वह घर आया है। उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। राजेंद्र के दिमाग का इलाज चल रहा है। मंगलवार को अचानक राजेंद्र घर में फंदा लगाकर झुल गया । परिवार के सदस्यों ने उसे फांसी के फंदे पर लटकते हुए देख लिया और उसे फांसी के फंदे नीचे उतारा। तब तक उसकी हालत गंभीर हो गई थी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान युवक की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।