फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वाहन सीज, 1लाख 10 हजार जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर में शनिवार को एआरटीओ अवधेश कुमार ने कई स्थानों पर वाहन चेकिंग किया। जिसको लेकर पूरे दिन वाहन चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं सबसे ज्यादा हड़कंप मऊ से गाजीपुर मार्ग पर दिखा। एआरटीओ अवधेश कुमार ने शनिवार को चेकिंग अभियान में तीन वाहनों केे सीज किया। जबकि 6 वाहनों का चालान किया। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान 1 लाख 10 हजार रुपया जुर्माना राशि भी वसूला गया। उन्होंने बताया कि आए दिन बिना परमिट और बिना फिटनेस की गाड़ियों के कारण दुर्घटनाएं हो रहीं हैं। जिसको देखते हुए लगातार विभाग द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें