फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की बढ़ेगी अवधि

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वाधान में बुधवार को विकास भवन के सभागार मेें ग्राम प्रधानों की बैठक जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रदेश प्रभारी रविंद्र राय मौजूद रहे। प्रभारी ने कहा कि शासन गंभीरता से प्रधानों की समस्या को लेकर विचार कर रही है। शासन द्वारा राजनैतिक, धरना प्रदर्शन से संबोधित, अनियमितता को लेकर जो मुकदमें दर्ज है। इसको शीघ्र वापस लेने के साथ गांवों में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे शौचालयों के निर्माण के लिए समय अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में जिला सम्मेलन का आयोजन कराने का निर्णय लिया गया है। संचालन रामभवन राम ने किया । इस अवसर पर नरसिंह सिंह, रमेश यादव, अरविंद सिंह, श्रीधर राय, संजय यादव, नागेंद्र राय, आलोक सिंह, चंद्रभूषण यादव, धनन्जय सिंह, सुरेंद्र सिंह, रामभवन यादव, जमानत अब्बा, राजेश, हरिकेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें