मऊ। कर्मचारी शिक्षक अधिकारी-पुरानी पेंशन बहाली मंच के पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सांसद हरिनरायन राजभर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों को उनके मूल वेतन व मंहगाई भत्ते के योग का 10 प्रतिशत हिस्सा कर्मचारी के वेतन से काट कर उतनी ही धन राशि सरकार द्वारा जमा किए जाने का प्रावधान है। इस जमा धन राशि को फंड मैनेजरों द्वारा शेएर बाजार में लगाया जाएगा।नई पेंशन व्यवस्था में कर्मचारी को सेवा काल के दौरान धन निकालने की व्यवस्था नहीं है। सेवानिवृति पर कर्मचारी को क्या रिटर्न मिलेगा यह बाजार पर निर्भर करेगा। इस अवसर पर रामाश्रय यादव, कृष्णानंद राय, सतीश चंद यादव,प्रवीण राय, देव ब्रत मिश्रा ,राजेश कुमार आदि शामिल रहे।