फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ स्टेशन से देवरिया जाने के दौरान जहर खुरानी का शिकार हुए यात्री को रविवार को जीआरपी ने उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। भर्ती युवक गुजरात से आ रहा था। वह देवरिया जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। जहां जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे बातों में फंसाकर चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। प्लेटफार्म पर दूसरे यात्रियों ने उसे अचेत अवस्था में देखकर जीआरपी को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची जीआरपी ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की शिनाख्त विमलेश (27) पुत्र मैनेजर बताया। वह देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के टाउन लार बाजार निवासी है। युवक के अनुसार वह गुजरात में काम करता है। छुट्टी पर घर लौट रहा था। युवक के अनुसार वह रविवार को साबरमती एक्सप्रेस से मऊ स्टेशन उतरा था। लेकिन ट्रेन के दूसरे रूट पर जाने के चलते वह स्टेशन पर उतरकर पैसेंजर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच दो अज्ञात लोगों ने उसे बातों में उलझाकर चाय पिला दिया। इसके बाद वो अचेत हो गया। हालांकि जहरखुरान युवक के सामान को दूसरे यात्रियों की सतर्कता के चलते ले जाने में विफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें