क्षेत्र के गजियापुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक में अव्यवस्था से खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय, आवास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का चेक जमा करने के हफ्ते बाद भी चेक क्लीयर नहीं हो पा रहा है। नेवादा गोपालपुर के प्रधान प्रतिनिधि अमित तिवारी, विश्वनाथ राजभर, अंबिका, दुखी प्रसाद का कहना है कि बैंक में चेक जमा करने के एक हफ्ता बाद भी चेक क्लीयर नहीं हो पा रहा है। शिकायत के बाद भी अधिकारी आज कल कहकर मामले को लटका दे रहे हैं। इस बाबत पजाब नेशनल बैंक गजियापुर के प्रबंधक का कहना है कि दो दिन के अवकाश और स्टाफ कम होने के चलते समस्या उत्पन्न हो रही है।