फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु की कृपा प्राप्त होने पर ही मिलती है मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यदेशीय वैश्य अनाथाश्रम समिति के तत्वावधान में अनाथाश्रम समिति करजौली के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष कुबेर प्रसाद गुप्त ने कहा कि गुरु की कृपा और करुणा प्राप्त होने पर ही मुक्ति मिलती है। गुरु के दर से ही परमात्मा का दर्शन का मार्ग प्रशस्त होता है। कहा कि आगामी 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूम धाम से मनाई जाएगी।इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ संभ्रांत व्यक्ति के हाथों भजन कीर्तन तथा सत्संग के लिए विशाल सभागार का शुभारंभ कराया जाएगा। चिकित्सकों द्वारा गरीब मरीजों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा नि:शुल्क औषधि वितरण किया जाएगा। आश्रम के प्रमुख डॉ. रामगोपाल गुप्त ने कहा कि इस महोत्सव में मऊ जनपद के अतिरिक्त गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया जिलों के वैश्य बंधु भाग लेंगे। इस अवसर पर आश्रम के सेवादार पन्ना लाल गुप्त, धर्मदेव गुप्त, हेमराज गुप्त, रमेश गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्त, दीप मद्धेशिया, दया शंकर गुप्त, विजय गुप्ता, गिरीश चंद गुप्त आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें