फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में मिलेगी खेती किसानी की आधुनिक जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में किसान दिवस मनाया जाना है। जिसमें कृषि से जुडे़ समस्त विभागों के अधिकारियों, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों, लीड बैंक मैनेजर, बीमा कंपनी के प्रतिनिधि तथा प्रगतिशील किसान भी भाग लेंगे। इसमें कृषकों को कृषि तथा अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी संवाद संचालित योजनाओं लाभार्थियों के चयन संबंधी प्रक्रिया की जानकारी, कृषि प्रदर्शनी एवं मेलों के आयोजन की जानकारी के साथ कृषक उपयोगी साहित्य, लीफलेट भी उपलब्ध कराया जाएगा। माह मई 2018 का किसान दिवस 16 मई को मंडलीय खरीफ गोष्ठी होने के कारण अब 17 मई को कलेक्ट्रेट सभागार में मध्याह्न 12 बजे जिलाघिकारी की अध्यक्षता में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें