मऊ। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीपी सिंह ने जिले के समस्त प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया है कि वर्ष 2018 के छूटे हुए परीक्षार्थियों की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 16 मार्च को जिला स्तर पर नगर के जीवन राम इंटर कालेज परिसर मेें भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान की होगी। जबकि इंटर भूगोल तथा गृहविज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा नगर के सोनीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कालेज में होगी। टेक्साइटल डिजाइन विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना में होगी।