मऊ। जिले में 24 जनवरी को आयोजित उत्तर प्रदेश दिवस के क्रम में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नगर पालिका कम्युनिटी हाल में 24 जनवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों पर विचार गोष्ठी, प्रमुख नागरिकों के विचार, प्रदर्शनी लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों को मंच दिया जाएगा।जनपद में पूर्ण योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।अध्यक्षता सांसद हरिनारायण राजभर करेंगे।। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने विभाग की तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को इस कार्यक्रम का अध्यक्ष तथा जिला विकास अधिकारी को इसका सचिव बनाया गया है।इस दौरान अपर जिलाधिकारी, सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी अधिकारी उपस्थित रहे।