घोसी(मऊ)। आदर्श नगर पंचायत घोसी में रविवार को दिल्ली से आई तीन सदस्य क्यूसीआई टीम ने नगर पंचायत के वार्डो में पहुंचकर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत किए जा रहें कार्यो का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान क्यूसीआई टीम ने लोगों से वार्डो में कचरा निस्तारण, शौचालय और सूखे और गीले कचरे के संग्रहण समेत दूसरे स्वच्छता मुद्दे को लेकर लोगों से चर्चा की। स्वच्छता सर्वे 2018 के तहत इस बार पूरे देश के 4041 नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों को सम्मिलत किया गया। इसमें घोसी नगर पंचायत को भी शामील किया गया। जहां रविवार को दिल्ली से आई क्यूसीआई टीम के सदस्य देवांष राय,धर्मेश पाण्डेय तथा विपुल राय की टीम ने नगर के सभी वार्डो में पहुंच कर लोगों से नगर पंचायत द्वारा रखे गए कूड़ेदान के साथ साफ सफाई की जानकारी प्राप्त किया। सुबह साफ सफाई कर रहे कर्मियों से जानकारी लेने के साथ नागरिकों से स्वच्छता सर्वे के विषय में जानकारी लेने के साथ साफ़ सफाई की स्थिति के विषय में भी जानकारी लिया। इस दौरान टीम को लोगो ने बताया कि दिन में दो बार साफ सफाई होती है।हालांकि कूड़े दान की जरूरत बताई। टीम ने सभी 18 वार्डो में जाकर भौतिक सत्यापन किया गया है। जहां लोगों से प्राप्त फीडबैक को कार्यवाही हेतु भेज दिल्ली भेजा जाएगा। इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी विनीत कुमार, अध्यक्ष प्रतिनिधि अब्दुल कय्यूम अंसारी, असगर, दुरुल हसन, गोपाल सहानी आदि रहें।