फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्बे में फैला डेंगू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट।कस्बे में डेंगू की चपेट में करीब 30 लोगों के आने से नगर में हडकंप मचा हुआ है ।सभी बीमारों का इलाज मेडिकल कालेज गोरखपुर गोरखनाथ हास्पीटल समेत आदि विभिन्न प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है । कस्वावासी डेंगू के प्रकोप से काफी भयभीत हो गए हैं। नगर में मच्छरों को मारने के लिए दवा छिड़काव की मांग कर रहे हैं। डेंगू की चपेट में कस्बे के सुधीर साहू (30 ), शान्ति देवी (55), सीमा साहू (32) , ज्योति (22) , अरूण शाही (42) ,दिव्यांश शाही (12) ,ज्ञानेन्द्र शाही (23), मु कैसर (27) ,हैदर (20), बेबी सोनकर (24) समेत 30 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। इन सबका इलाज गोरखपुर में चल रहा है। इस बाबत प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. फैजान अहमद का कहना है कि डेंगू का प्रकोप कस्बे में फैला है जबकि हमारे अस्पताल में एक भी डेंगू का मरीज अब तक नहीं आया है। ऐसी सूचना है कि सभी मरीज दूसरे जनपदों में अपना इलाज करा रहे हैं। कुछ लोगों का प्लेटलेट्स कम होने को ही लोग अपने को डेंगू का मरीज मान ले रहे हैं। लेकिन ऐसा नहीं है जब तक डेंगू की रिपोर्ट पाजिटिव न आए। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष शिव कुमार जायसवाल ने कहा है कि नगर में साफ सफाई न होने से डेंगू के मच्छर अपना पांव पसार रहें हैं। उन्होंने इओ से दवा छिड़काव करने के लिए कहा कि अगर नगर में मच्छररोधी घोल का छिड़काव नहीं हुआ तो हम लोग सड़क पर उतरने को बाध्य हो जाएंगे। इस संबंध में सीएमओ सतीश चंद्र सिंह ने कहा कि जिले में कहीं में डेंगू का प्रकोप नहीं है। वायरल और प्लेटलेट्स कम होने पर लोग डेंगू का कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें