मऊ - रविवार की दोपहर क़स्बा के वार्ड संख्या 14 जुम्मनपूरा पश्चिमी में बीएलओ के सामने ही दो प्रत्याशियों के समर्थक सूची में नाम बढ़ाने व काटने को लेकर आपस में भीड़ गए और हाथापाई शुरू हो गयी। जैसे ही इसकी सुचना पुलिस को लगी तो मौके पर पहुंच गयी और दोनों प्रत्याशियों के समर्थको को लाठी डंडो से खदेड़कर भगाया। मौका देख बीएलओ मौके से खिसक लिए । कोपागंज नगर पंचायत के चुनाव को लेकर मतदाता सूचि दुरुस्त करायी जा रही है। इसके लिए कोपागंज नगर पंचायत के सभी वार्डो में अलग अलग बी एल ओ लगाए गए है। जैसे ही क़स्बा के वार्ड संख्या 14 जुम्मनपुरा पश्चिमी स्थित बसीयत ओलूम मदरसे पर तैनात बी एल ओ अदनान पहुंचे थे इसी दौरान मतदाता सूची में नाम काटने व बढ़ाने को लेकर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक रहे दो प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने हो गए और दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक बी एल ओ पर नाम बढ़ाने को काटने का दबाब बनाने लगे। अभी यह मामला चल ही रहा था की दोनों प्रत्याशियों के समर्थक तू-तू-मैं-मैं करते हुए हाथापाई शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। । दोनों पक्षों के आपस में भीड़ को देख घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल कमलेश तिवारी ने दोनों पक्षों को शांत करा लाठी डंडो से खदेड़ कर हटा दिया। जबकि मौका देख बीएलओ मौके से खिसक लिए। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों से किसी ने भी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।