फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत में रैपिड सर्वे में अनियमितता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसेना। नवसृजित नगरपंचायत चिरैयाकोट की रैपिड सर्वे निष्पक्ष ढंग से न किए जाने के कारण चिरैयाकोट की जनता में काफी नाराजगी व्याप्त है ।
विज्ञापन

नगरपंचायत चिरैयाकोट में कुल पंद्रह वार्ड बनाए गए हैं । कसबे के लोगों का कहना है कि आज तक कही पर भी कोई कर्मचारी रैपिड सर्वे करता नजर नहीं आया। लोगों की शिकायत है कि अपने किसी चहेते के घर पर या किसी विद्यालय में बैठ कर मनमाने तरीके से रैपिड सर्वे कर दिया गया है। जब कि शासन की मंशा है, कि वार्ड के प्रत्येक घरों तक जाकर सर्वे किया जाए लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है । कसबे वासियों की शिकायत है कि इस महत्वपूर्ण कार्य में रैपिड सर्वे कर रहे लोगों द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि रैपिड सर्वे कौन कर रहा है, कब कर रहा है किसी को पता नहीं चल पा रहा है। कुछ स्थानीय लोग रैपिड सर्वे करने वाले लोगों से मिल कर अपने मन माफिक सूची बनवा रहे हैं । इस संबंध में नगर पंचायत चिरैयाकोट क्षेत्र के अब्दुल सत्तार कुरैशी , सुरेंद्र यादव , रमेश चंद , अशोक वर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवचंद गुप्ता , भूपेंद्र मौर्य , राजेश कुमार मद्घेशिया , मनोज गुप्ता , गुलाब साहू आदि ने रैपिड सर्वे को निष्पक्ष ढंग से कराए जाने की मांग डीएम और एसडीएम मुहम्मदागोहना से की है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी मुहम्मदागोहना अनूप कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मचारियों से जवाब तलब किया जाएगा और शिकायत सही पाए जाने पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें