फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति के लिए शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ । शिक्षकों की पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल शनिवार को भाजपा के मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के विधायक श्रीराम सोनकर से मिला, साथ ही उन्हें समस्या का ज्ञापन सौंपा। इसमें शिक्षकों ने बताया कि बीएसए राकेश कुमार की हठवादी रवैए के चलते पदोन्नति का कार्य बाधित है। हालांकि जिले के आलाधिकारियों ने इस संबंध में बीएसए को गाइड लाइन दिया था। लेकिन बीएसए पर इसका कोई असर नहीं हुआ। प्रतिनिधिमंडल के सदस्य ने बताया कि वर्ष 2004 बैच के प्राथमिक शिक्षकों की अभी तक पदोन्नति नहीं हो सकी है। ज्ञापन सौंपने वालों में संघ के संरक्षक शिवशंकर सिंह , जिलाध्यक्ष कमलेश बहादुर सिंह, अंजनी कुमार सिंह, रणवीर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, राजेश राय, चंद्रधर राय आदि शिक्षक नेता शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें