मऊ । शहर कोतवाली क्षेत्र के ढेकुलियाघाट पुल का अप्रोच मार्ग मंगलवार को अचानक धस गया। गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नही हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। जिसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में धसे अप्रोच मार्ग पर बैरियर लगवाया। बताते चलें इस पुल का अप्रोच मार्ग कई बार धस चुका है।