फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ताला तोड़कर दुकान से 14 लाख रुपये के गहने चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी के मुंगेसर गांव के नकटा में शनिवार रात चोरों ने ताला तोड़कर 15 हजार नकद और सहित करीब 14 लाख रुपये के सोने चांदी के गहने चुरा लिए। रविवार सुबह चोरी की जानकारी चलने पर दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और पीआरवी की टीम ने जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घोसी नगर पंचायत के मझवारा मोड़ निवासी अजुल वर्मा की मुंगेसर गांव के नकटा में घोसी मझवारा मार्ग पर आभूषण की दुकान है। रोज की तरह वह शनिवार शाम सात बजे दुकान बंद करके चले गए। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुस गए। काउंटर में रखे 15 हजार रुपये नकदी, तिजोरी में रखे आठ किलो चांदी, 50 ग्राम सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए। रविवार सुबह आठ बजे मालिक ने दुकान का शटर खुला देखा तो दुकानदार को सूचना दी। पुलिस आस-पास के घरों में लगे सीसी कैमरे के माध्यम से घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कोट
आभूषण की दुकान में ताला तोड़कर चोरी की सूचना मिली है। पुलिस और पीआरवी की टीम ने पहुंचकर जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- मनोज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक, घोसी कोतवाली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें