फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक का मंचन कर कुरीतियों को दूर करने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ढढवल स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों पर प्रकाश डालते हुए नाटक की प्रस्तुति किया। लोगों ने बच्चों के नाट्य कौशल की सराहना की। इस दौरान मुख्य अतिथि शंकर मद्धेशिया ने पोस्ट कार्ड लेखन में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली कक्षा आठ की जूही को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में शिक्षा की भूख पैदा करने की आवश्यकता है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मीनाक्षी, एबीआरसी संजीव सिंह, डॉ. अभिमन्यु मल्ल, सूर्यभान शर्मा, संजय सिंह, मोतीलाल, यशवीर मल्ल, दिव्यांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें