मिजेल्स रूबेला अभियान के पहले दिन सोमवार को दोपहर 12 बजे मधुबन तहसील क्षेत्र के बेलौली स्थित दुलारी देवी विद्यावती कॉलेज में 450 बच्चोें का टीकाकरण किया। इस दौरान टीका लगते ही कक्षा 9 की आशू सिंह, कक्षा 10 की प्रतिमा यादव, कक्षा 5 की ज्योती तथा कक्षा 9 की संजू बेहोश हो गई। सूचना फतहपुर मंडाव सीएचसी के अधीक्षक डॉ राजीव कुमार पांडेय को दी गई। वे सभी बच्चों को एंबुलेंस से लेकर अस्पताल आए। इलाज के बाद 3.15 बजे तक सभी बच्चे पूरी तरह से सामान्य हो गए। अस्पताल से बच्चों को उनके घर भेज दिया गया। इसी तरह से परदहां ब्लॉक के सीएचसी केंद्र पर 80 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इस दौरान दो बच्चों को चक्कर आ गया। वहीं रामस्वरूप भारती में एक बच्चे ने भी चक्कर आने की शिकायत की। बाद में बच्चे सामान्य हो गए। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह का कहना है कि दवा का किसी तरह का कोई रिएक्शन नहीं है। बच्चे इंजेक्शन के नाम पर घबरा गए थे। टीकाकरण अभियान के नोडल अधिकारी तथा डिप्टी सीएमओ डॉ. एम लाल ने बताया कि अभियान में किसी भी विपरित परिस्थितियों के उद्देश्य के लिए 10 रैपिड रिस्पांस टीम गठित की गई है। टीम में एक मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्वाय और एक एनेस्थेटिक डॉक्टर शामिल है।