मऊ। नवंबर माह को यातायात विभाग द्वारा यातायात माह के रुप में मनाया जाता है। इसक्रम में माह के पहली तारीख को गाजीपुर तिराहा पर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने फीता काटकर यातायात माह का शुभारंभ किया। इस दौरान चिकित्सा कैंप का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि जागरुकता ही यातायात माह की सफलता है। ऐसे में यातायात प्रभारी स्कूलों में जाकर बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। वहां पर वो उन बच्चों को चिन्हित करें जो नाबालिक हैं, और स्वयं वाहनों का संचालन कर रहे हैं। इसके बाद उनके अभिभावाकों को बुलाकर हिदायत भी दें। एसपी ने कहा कि दुर्घटना से देर भली, ऐसे में लोगों को संयम रखकर वाहनों को चलाना चाहिए ताकि वह दुर्घटना से बस सके इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने नाबालिक बच्चों को कतई वाहन दे। उन्होंने बच्चों से अपील किया कि वे किसी प्रकार का स्टंट ना करें ऐसा करने से उनकी जान भी जा सकती है, इस अवसर पर शारदा अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर संजय सिंह ने भी यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क दुर्घटना में त्वरित उपचार के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ सुजीत सिंह, एएसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव, एआरटीओ अवधेश कुमार, सीओ सिटी राजकुमार, बार काउंसिल के महामंत्री संजय त्रिपाठी ,हरिद्वार राय, उमाशंकर ओमर, अलख निरंजन मिश्रा, अजीत सिंह, सुरेश सिंह, इश्तियाक अली, भाजपा महामंत्री विजय राजभर आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी यातायात पुलिस श्री प्रकाश शुक्ल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।