नगर में कई संस्थानों पर लौह पुरुष सरदार पटेल के 143 जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।नगर के मझवारा मोड़ पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के 143वी जयंती के अवसर पर भाजपा के तत्वावधान में मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के नेतृत्व में रन फार यूनिटी का आयोजन किया गया। विजेता को क्षेत्रीय मंत्री शकुंतला चौहान ने पुरस्कृत किया। घोसी नगर के मझवारा मोड़ से घोसी तहसील तक मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 15 प्रतिभागियो ने भाग किया। प्रतियोगिता में शत्रुधन निषाद प्रथम , शिवम यादव उर्फ मुन्ना द्वितीय एवं रोशन सिंह परमार तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा शुभम यादव , तारकेश्वर सिंह , बजरंगी सिंह , दीपक , अरविंद ने भी प्रतिभाग किया।