सपा कार्यालय पर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें मंगलवार 28 अगस्त को होने वाले जनपदीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन की तैयारी के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि जनपद के पिछड़ी जातियों का सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन के बाद कुछ बिखरी हुई जातियो की सोच में बदलाव आएगा। बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं। बताया कि मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष दयाराम प्रजापति, पीएन चौहान, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद, राजाराम बिंद, एमएलसी रामसुंदर दास निषाद, एमएलसी रामजतन राजभर, एससी एसटी आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामदुलार राजभर, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष रामआसरे विश्ववकर्मा, राम अवधपाल, लौटन राम निषाद संबोधित करेंगे। इस दौरान महासचिव कुद्दूस अंसारी, राम धनी चौहान, धीरज राजभर, योगेश तिवारी, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।