फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में फंसी कार, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरसंचार विभाग द्वारा लाइन डालने को जगह-जगह खुदवाए गए गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत बने हैं। गुरुवार की दोपहर क्षेत्र के एक स्थानीय नेता का टाटा सफारी गड्ढे में फंस गई। गनीमत रही कि चालक और पीछे बैठे लरेग सुरक्षित रहे। यदि यह पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। कोपागंज ब्लाक में दूरसंचार विभाग द्वारा केबिल बिछाने के लिए जगह-जगह गड्ढे खुदवाए गए हैं। क्षेत्र के एक स्थानीय नेता अपने वाहन टाटा सफारी से किसी काम से गुरुवार की दोपहर पोस्ट ऑफिस के लिए जा रहे थे, तभी सड़क पर बने भारी भरकम गड्ढे में फंस गई। अचानक वाहन एक तरफ झुकने पर उसमें बैठे लोगों में हड़कंप मच गया। सभी आनन-फानन नीचे उतर आए। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है। यदि कार तेज रफ्तार में होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें