फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवरियों ने प्रसाद ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। औघड़ बाबा सेवा समिति की तरफ से सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर रविवार की देर शाम कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित लाहौरी माता मंदिर परिसर में नि:शुल्क विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने दूरदराज सहित विभिन्न इलाकों से भारी संख्या में आए कांवरियों की नि:स्वार्थ भाव से सेवा की। इसके बाद कांवरिए बाबा धाम के लिए रवाना हो गए। भारी संख्या में आए कांवरियों की संगठन के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने नि:स्वार्थ भाव से सेवा किया। कांवरियों की सेवा कर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कांवरियों ने बाबा भोले नाथ का प्रसाद तथा भोजन ग्रहण किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें