नगर स्थित राजस्थान भवन में मारवाड़ी युवा मंच की महिला चेतना शाखा के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। जिसमें पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक गरीब युवती की शादी के लिए उसे नगदी सहित सामान प्रदान किया। बैठक में महिला चेतना शाखा की अध्यक्ष राधिका थरड़ ने बताया कि हमारी शाखा की सदस्यों ने आज शहर के ताजोपुर निवासी अनिता प्रजापति को शादी का सामान प्रदान किया गया। इस दौरान उसमें शादी का जोड़ा, सिलाई मशीन, 11 साड़ी, नगद, पंखा, घंडी, बर्तन, सौर्दय का सामान सहित अन्य सामान दिया गया।इस दौरान मुख्य रुप से सचिव रानी अग्रवाल, रंजना जालान, अंजू थरड़,अंजू सक्सेरिया, प्रीति अग्रवाल, रितु तुलस्यान, रितु अग्रवाल, प्राची, ज्योति, ललिता, शिल्पी खंडेलवाल, सुषमा रुंगटा, पूनम अग्रवाल, अंजना खंडेलवाल, सीमा केडिया, सोनल, जागृति आदि मौजूद रहे।