वाराणसी में नवनिर्मित फ्लाईओवर के गिरने से 18 लोगों की हुई मौत से दुखी अधिवक्ताओं ने बुधवार को बैठक कर दो मिनट का मौन रखा। तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे । अधिवक्ताओं के कार्य से विरत रहने के चलते जिले के विभिन्न इलाकों से न्याय की आशा लेकर आए वादकारियों मायूस होकर को वापस जाना पड़ा। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को संघ के पुस्तकालय भवन में हुई । इसमें वाराणसी में मंगलवार को फ्लाईओवर के गिरने से 18 लोगों की हुई मौत है की घटना पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। तथा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास कर पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे । बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर पाल तथा संचालन महामंत्री संजय त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर पूर्व महामंत्री सूर्यनाथ यादव ,देवेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सिंह, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, हरिनंद चौहान ,जयप्रकाश सिंह ,राकेश मिश्रा, शमसुल हसन रामप्रीत कुशवाहा , राजेश सिंह राज, सर्वेश सिंह, राजेंद्र राय मान सिंह यादव आदि अधिवक्ता शामिल है।