मऊ। बोर्ड परीक्षा 2018 के नकल विहीन एवं सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ की अध्यक्षता में बुधवार को दिन में 11 बजे एएल नोमानी इंटर कालेज में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा, परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था एवं कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। बैठक में शासन एवं सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश इलाहाबाद द्वारा जारी गाइड लाइन की जानकारी दी गई। यह निर्देशित किया गया कि किसी भी दशा में कोई भी परीक्षार्थी जमीन पर बैठक कर परीक्षा नहीं देगा।