कोपागंज। कोर ग्रुप पोलियो प्रोजेक्ट गोरखपुर एनवेर्नमेंटल एक्शन ग्रुप तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को कस्वे के हकीमपुरा मुहल्ले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें गर्भवती महिलाओं, किशोरियों तथा शून्य से पांच वर्ष के बच्चों को नियमित टीकाकरण तथा साफ सफाई की आदत अपनाने के लिए इंफो वैन ख़ुशी एक्सप्रेस के माध्यम से कठपुतलियों के द्वारा जागरूक किया गया। कोपागंज कस्बा के हकीमपुरा, जुम्मनपुरा, वाजिदपुरा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कठपुतलियों द्वारा पांच वर्ष तक के बच्चों को नियमित टीकाकरण कराने, गर्भवती महिलाओं का समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने तथा बच्चों, महिलाओं के अलावा अन्य लोगों को खुले की बजाय शौचालय की आदत डालने तथा भोजन से पूर्व साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बीएमसी राजेश पांडेय, सीएमसी सोनी देवी, कशिश, फौजिया, रागिनी, राधेश्याम आदि मौजूद रहे ।