फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने मनाई खुदीराम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद खुदी राम बोस की जयंती मनाई गई। साथ ही उन्हें नमन किया गया। भाजपा के जिला मंत्री संतोष राय ने कहा की शहीद खुदी राम बोस ने भारतीय स्वतत्रता संग्राम में अपनी पहली शहादत से पुरे देश क्रांति की एक लहर पैदा कर दिया था। वहीं लहर बाद मे ज्वाला बनी, ओैर देश से बरतानिया हुकुमत का खात्मा हुआ। महज 17 वर्ष की अवस्था में उनके द्वारा दिए गए इस बलिदान को देश के नवजवान नहीं भुल सकते। शहिद स्मृति दिवस के रूप मे आयेाजित इस विचार गोष्ठी में शिक्षक व भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य हिमांशु कुमार ने कहा की खुदीराम बोस देश के जंगे आजादी के महा नायक थे जिन्होने भारतीय स्वाधिनता संग्राम की क्रान्तिकारी धारा में त्याग व बलिदान का जज्बा पैदा कर अजादी की लडाई में अपनी जान न्यौछावर करने वाले प्रथम सेनानी बने। उनकी शहादत ने देश वासियों में आजादी की ललक पैदा कर स्वाधिनता आंदोलन को बल प्रदान किया। बोले देश अपने इन क्रांतिवीरों के त्याग और बलिदान को कभी नहीं भुलेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयराम राय, पप्पु गुप्ता,शैलेंद्र, आशीष शर्मा, विकाश वर्मा, हिमांशु राय, सुरेंद्र राय, लाल बहादुर, दुर्गविजय, रंजीत चैहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें