फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने अपना वादा नहीं किया पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने अपना वादा नहीं किया पूरा
विज्ञापन

अमिला(मऊ)। बसपा नेता एवं घोसी के विधानसभा प्रत्याशी रहे अब्बास अंसारी ने कहा कि भाजपा ने अपने तीन साल से अधिक के कार्यकाल में कोई भी जनता से किया गया वादा पूरा नहीं किया। इससे जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। अमिला बाजार में गुरुवार को बसपा नेता अमिला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शैलेन्द्र कुमार जायसवाल के समर्थन में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी से जहां व्यापारी वर्ग परेशान है, वहीं झूठे वादों से जनता के साथ किसान भी त्रस्त हैं। भाजपा गड्ढा मुक्त सड़क का भी झूठ में ढिढोरा पीटती रही। इस दौरान शेषनाथ राम, बिपिन राय, मिथिलेश राय, राजकुमार विश्वकर्मा, राजेश कुमार गौतम, बदरूद्दीन अहमद, अब्दुल, विनोद, इस्तेयाक, प्रमोद राय आदि उपस्थिति रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें