कोपागंज(मऊ)। ब्लॉक के ग्राम पंचायत खुखुंदवा में डेंगू की चपेट में आने से 13 वर्षीय किशोरी की सोमवार की दोपहर मौत हो गई। इससे बस्ती सहित आस पास के लोग काफी सशंकित और भयभीत है। ब्लॉक के ग्राम सभा खुखुंदवा में सोमवार को 13 वर्षीय किशोरी पूजा पुत्री उपेंद्र राम की डेंगू से हुयी मौत का मामला प्रकाश में आया है। इस बा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र कोपागंज के अधीक्षक आर के झा ने कहा कि मामला संज्ञान में है, स्वास्थ टीम को भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर बताया जायेगा।