फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलयात्री जहरखुरानों का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम । दिल्ली से मऊ आ रहे एक युवक को जहर खुरानों ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया। युवक दिल्ली से लिच्छवी एक्सप्रेस से यात्रा कर मऊ आ रहा था। उसे अचेतावस्था में जीआरपी ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में भर्ती युवक की शिनाख्त उसके पास से बरामद कागजातों से हुई। रामू राम का पुत्र अरविंद (20) मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के एकौना गांव का निवासी है। वह दिल्ली में नौकरी करता है। वह छुट्टी पर घर आ रहा था बेल्थरा और मऊ स्टेशन के बीच जहर खुरानों ने उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया। जहरखुरान उसके पास से समान से भरा बैग और पांच हजार रुपये लूट लिया। बुधवार की शाम को होश में आने पर युवक ने आपबीती बताया। सदर अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें