रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से नीलू यादव व भल्लू पुत्रगण हरेंद्र, हरेंद्र यादव व नरेंद्र यादव पुत्रगण बाजा घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से श्रीराम पुत्र बल्ली, रामावती पत्नी हरिराम यादव घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध तहरीर दी है।