मऊ । भारत सरकार द्वारा संचालित प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक तथा मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत छात्र/छात्राओं को नवीन/नवीनीकरण छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2017 निर्धारित है। जिसमें सभी छात्र/छात्राओं को आनलाइन आवेदन करने के लिए समक्ष अधिकारी द्वारा प्रदत्त आय प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। इसमें वही आवेदन पात्र होंगे जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय प्री मैट्रिक में रूपये एक लाख, पोस्ट मैट्रिक में रूपये 2 लाख तथा मेरिट-कम-मीन्स में रूपये 2 लाख 50 हजार से अधिक न हो। आय प्रमाण पत्र की अनुपलब्धता के अभाव में आवेदन पत्र स्वीकार नही किए जाएंगेे।