फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंध लगाकर जेवरात और नगदी पर किया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। रानीपुर थाना क्षेत्र के खीरखाड़ ग्राम पंचायत के प्रभुटंडा पुरवे में शुक्रवार की रात एक मकान में सेंध लगाकर शुक्रवार की रात चोरों ने जेवरात, नगदी एवं साड़ी आदि पर अपना हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिवार के सदस्यों को हुई। इस संबंध में गृहस्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। रानीपुर थाना क्षेत्र के खीरखाड़ ग्राम पंचायत के प्रभुटंडा पुरवे में शुक्रवार की रात प्रशांत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह का परिवार अपने बरामदे में सो रहे थे। रात में चोर आए और चोर शुक्रवार की रात आए और उनके घर से पिछवाड़े से सेंध लगाकर कमरे में घुस गए। चोर कमरे में रखा एक बाक्स, एक सूटकेश उठा ले गए और घर से कुछ दूरी पर उसे तोड़कर सभी कीमती सामान निकालकर फेंक दिए। बाक्स में चार थान सोने के जेवरात, एक हजार रुपया नगद और नई साड़ियां थी। घटना की जानकारी सुबह होने पर गृहस्वामी ने पुलिस को सूचना देकर तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें