मऊ। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर भाजपा द्वारा चलने वाले रक्त परीक्षण कार्यक्रम के तहत जिले के 13 मंडलो के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। रक्त परीक्षण के बाद सभी कार्यकर्ताओं के ग्रुपों की एक डायरेक्ट्री तैयार की गई है। इस डायरेक्ट्री का विमोचन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव और जिलाध्यक्ष सुनील गुप्त ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक जलज सिंह आदि भी उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयार डायरेक्ट्री में 1000 से अधिक कार्यकर्ताओं का नाम पता ब्लडग्रुप और फोन नंबर अंकित है। यह डायरेक्ट्री प्रदेश कार्यालय जिला कार्यालय तथा जिला चिकित्सालय पर उपलब्ध रहेगी, साथ में एक प्रति जिला चिकित्सालय पर चस्पा भी की जाएगी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतोष सिंह, महामंत्री रामाश्रय मौर्य, दीनबन्धु राय, रमेश राय, संजय पाण्डेय, राकेश मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय, प्रेम कुमार गोंड़, राजीव पाण्डेय, योगेंद्र यादव, बम्बू राय, नीरज समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।