फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कराया रक्त परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। भाजपा घोसी मण्डल के 40 कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष समारोह के तहत 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर होने वाले शिविर में रक्तदान करने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी पहुंच कर रक्त परीक्षण कराया। शुक्रवार की सुबह 9बजे से ही रक्तपरीक्षण कराने के लिये भाजपाजनों का आना शुरू हो गया। यह क्रम दोपहर बाद दो बजे तक चला। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह और रक्त दान प्रभारी घोसी डा. नागेंद्र सिंह द्वारा सबसे पहले अपना रक्त परीक्षण करवाया। इस के बाद जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कंवल गिरी आदि ने रक्तपरीक्षण कराया। इस संबंध में मण्डल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती समारोह वर्ष के तहत पार्टी द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं के तहत पूरे प्रदेश में 9 अगस्त को रक्त दान का कार्यक्रम रखा गया है। घोसी मण्डल से 100 कार्यकर्त्ताओं के रक्त दान का लक्ष्य है। इसी को लेकर शुक्रवार को 40 भाजपा कार्यकर्ता और सहयोगियों ने अपना रक्तपरीक्षण कराया है। रक्त परीक्षण कराने वालों में लालचंद चौहान,,अम्बिका यादव,मुन्ना गुप्ता,नवनीत चौरसिया,मुन्ना राजभर,रविंद्र उपाध्याय,किशोर चौहान,शैलू सिंह,अनिरुद्ध सिंह, आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें