फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव नियुक्त 13 सचिवों ने पद भार ग्रहण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। शासन के स्थानांतरण नीति के क्रम में जनपद के स्थानांतरित ग्राम सचिवों ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान प्रशासन द्वारा उनको कलस्टर बनाकर ग्राम पंचायत भी आवंटित कर दिया गया है। स्थानीय ब्लाक में नवनियुक्त ग्राम सचिवों में अजय राय, जयप्रकाश यादव, वरुण कुमार,, अमित राय, यशवंत यादव, अजय कुमार, सौरभ सिंह, शिव कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार, अजय कुमार, संजय यादव, प्रसन्नाकांत पाठक और राधेश्याम ने कलस्टर अनुसार अपना पदभार ग्रहण किया। मुहम्मदाबाद गोहना से भी कुल तेरह ग्राम सचिवों का अन्यत्र ब्लॉक में स्थानांतरण होने से यह पद रिक्त चल रहा था। प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदित्य सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सभी सचिवों का कलस्टर निर्धारित कर दिया गया है। सभी को रुके विकास कार्यों को शुरू किए जाने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें