वलीदपुर। बिजली विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को वलीदपुर नगर पंचायत में जांच अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने बिजली चोरी करते मिलने पर दो लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की। वहीं बिजली बिल बकाया होने पर 13 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के साथ ही 32 हजार 200 रुपये का राजस्व वसूल किया। इस मौके पर अवर अभियंता इंतजार अहमद , अखिलेश यादव , संजय यादव, पंकज, गुड्डू, जियाउद्दीन आदि कर्मचारी मौजूद रहे।