मऊ। राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी के घोसी लोकसभा के प्रत्याशी किशन लाल गौड़, उसके चालक और एक समर्थक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। प्रत्याशी पर आरोप है कि उन्होंने चुनाव आयोग के गाइड लाइन की अनदेखी करते हुए अपने वाहनों पर निर्धारित संख्या से अधिक झंडे लगाए थे। पुलिस ने फौजी किशन लाल गोंड़ उनके समर्थक प्रमोद गोंड़ और चालक संतोष के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। इस बाबत सीओ सिटी आलोक कुमार जायसवाल का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में प्रत्याशी किशन लाल सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। ब्यूरो