कोपागंज। थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव निवासी एक महिला ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज को लेकर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव निवासी रेशमा ने बताया कि उसकी शाइी गांव के आमिर पुत्र मुख्तार के साथ हुई है। आरोप लगाया कि उसका पति आमिर तथा उसकी सास रोशन, ससुर मुख्तार, देवर आरिफ तथा ननदे बानो, सन्नो, सब्बो ने शुक्रवार को एक राय होकर दहेज को लेकर बुरी तरह कमरे में बंद कर मारपीट किया। यही नही सभी ने मिलकर चाकू से जान मारने की नीयत से प्राण घातक हमला कर दिया, जिससे चेहरे सहित शरीर के कई हिस्सों पर गम्भीर चोटें आयी है। वो किसी तरह से बचकर थाने पहुंची। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।