घोसी। तहसील सभागार में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर की अध्यक्षता में तीनों थानाध्यक्षों तथा मतगणना सुपरवाइजरों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें आगामी त्योहारों के साथ लोक सभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने कहा कि आगामी होली पर्व के साथ होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर आप सभी अभी से क्षेत्र के साथ बूथों पर नजर रखे। हर छोटी बड़ी घटनाओं को लापरवाही में न ले, साथ ही अफवाह बाजो के साथ मतदान को प्रभावित करने वालो पर नजर रखे। कहा कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए घोसी, दोहरीघाट, कोपागंज के प्रभारी निरीक्षक होलिकादहन के स्थानों का बराबर निरीक्षण करते रहे। कोई विवाद हो तो उसको मेरे संज्ञान में लाकर हल करावे। वहीं तहसीलदार ओपी पांडेय ने सभी सुपरवाइजरों, बीएलओ को के साथ अन्य को निर्देश दिया कि आप सभी लोक सभा चुनाव को सम्पन्न कराने में जुट जाए। मतदाता सूची में जिनका नाम छूट गया है,उनसे फार्म भरवाकर उनका दर्ज करने का काम जल्द से जल्द पूरा करवाए। बैठक में कोतवाल घोसी बीडी पांडेय, दोहरीघाट नीरज पाठक, कोपनगंज विनोद सोनकर, सत्येंद्र सिंह, अशोक सिंह, मुलायम यादव, सुनील कुमार आदि रहे।