फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन कर किया वीर शहीदो का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विकास खंड दोहरीघाट के गोठा बाजार स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सपा बसपा गठबंधन की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बसपा के सेक्टर प्रभारी कुमार पासवान तथा मुख्य अतिथि बसपा के जिला प्रभारी अतुल राय रहें। इस सम्मान समारोह में सपा और बसपा के जिलास्तरीय और विधानसभा के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के शुरू होने पर सबसे पहले उपस्थित लोगों ने अमर शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा की सरकार में सीबीआई को खुद फंसाया जाता है, और रात को 12:00 बजे आलोक वर्मा को पद से हटा दिया जाता है। इस देश का चौकीदार कैसा है जहां देश केंद्रीय मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय से राफेल की फाइल गायब हो जाती है। बोले प्रधानमंत्री के वादे सरासर झूठे हैं, आज तक किसी के जनधन खाते में एक पैसा नहीं आया, भाजपा सरकार झूठ पर झूठ बोल रही है। पूलवामा की घटना के बाद जहां देश के सारे दलों ने अपने कार्यक्रमों को रद्द कर दिया, वहीं भाजपा मुखिया अपने बूथ को मजबूत बनाने में जुटे थे। इस सरकार से किसी का भला नहीं होने वाला, बोले यह सरकार सिर्फ आंकड़ों से छेड़छाड़ कर जनता को गुमराह करने का काम करती है। जब चुनाव आता है तो राम मंदिर का मुद्दा याद आता है इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सपा धर्म प्रकाश यादव ,पूर्व प्रत्याशी विधानसभा मधुबन राजेंद्र मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष सपा इन्द्र कैलाश यादव, सतीश यादव, राम सिंह यादव, लालबाबू सोनकर, बबलू गुप्ता ,राम प्रवेश राय, सुजीत विश्कर्मा रहे। कार्यक्रम का संचालन सपा नेता रामनिवास विश्वकर्मा ने किया ।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें